तमिलनाडु : द्रमुक के नवनिर्वाचित विधायक आज करेंगे बैठक

तमिलनाडु : द्रमुक के नवनिर्वाचित विधायक आज करेंगे बैठक

तमिलनाडु : द्रमुक के नवनिर्वाचित विधायक आज करेंगे बैठक
Modified Date: May 7, 2026 / 11:14 am IST
Published Date: May 7, 2026 11:14 am IST

चेन्नई, सात मई (भाषा) द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (द्रमुक) ने अपने नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक बृहस्पतिवार शाम यहां पार्टी मुख्यालय अन्ना अरिवालयम में बुलाई है।

बैठक की अध्यक्षता द्रमुक प्रमुख एम के स्टालिन करेंगे।

यह बैठक ऐसे समय हो रही है जब राज्य की राजनीतिक परिस्थितियों में बदलाव देखा जा रहा है।

द्रमुक की पूर्व सहयोगी कांग्रेस ने चुनाव बाद तमिलगा वेत्री कड़गम (टीवीके) के साथ गठबंधन की पेशकश की है, जबकि विदुथलाई चिरुथिगल काची (वीसीके) और वाम दलों सहित उसके अन्य सहयोगी विजय नीत टीवीके सरकार के गठन को समर्थन देने अथवा नहीं देने के मुद्दे पर चर्चा करने वाले हैं।

द्रमुक के एक सूत्र ने बताया कि 23 अप्रैल को हुए चुनाव में 59 सीटें जीतने वाली पार्टी के विधायक दल का नेता पार्टी की युवा इकाई के सचिव उदयनिधि स्टालिन को चुना जा सकता है।

बैठक में विधानसभा में विपक्ष की भूमिका को लेकर भी चर्चा होने की संभावना है।

भाषा मनीषा वैभव

वैभव


लेखक के बारे में