तमिलनाडु चुनाव: टीवीके ने 101 सीट पर बढ़त बनाकर द्रमुक को पीछे धकेला,अन्नाद्रमुक 67 सीट पर आगे

Ads

तमिलनाडु चुनाव: टीवीके ने 101 सीट पर बढ़त बनाकर द्रमुक को पीछे धकेला,अन्नाद्रमुक 67 सीट पर आगे

  •  
  • Publish Date - May 4, 2026 / 11:18 AM IST,
    Updated On - May 4, 2026 / 11:18 AM IST

चेन्नई, चार मई (भाषा) अभिनेता से नेता बने विजय के नेतृत्व वाली नवगठित पार्टी तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) सोमवार को चुनावी मैदान में अप्रत्याशित प्रदर्शन कर रही है।

तमिलनाडु में 23 अप्रैल को हुए विधानसभा चुनावों में डाले गए वोटों की गिनती जारी रहने के दौरान टीवीके 101 सीट पर आगे है और द्रविड़ दलों द्रमुक और अन्नाद्रमुक को पीछे छोड़ रही है।

यहां तक की द्रमुक के शीर्ष नेता एवं मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन और उनके बेटे एवं उप मुख्यमंत्री उदयनिधि चेन्नई की अपनी-अपनी सीटों पर पिछड़ते नजर आ रहे हैं। द्रमुक 40 सीट पर आगे है।

एडप्पाडी के पलानीस्वामी के नेतृत्व वाली अन्नाद्रमुक 67 सीट पर आगे है, जबकि उसकी सहयोगी पीएमके सात सीट पर आगे है।

निर्वाचन आयोग और टीवी चैनलों की खबरों के अनुसार, स्टालिन समेत 15 मंत्री चुनाव में पिछड़ रहे हैं। कई खबरों के मुताबिक, उपमुख्यमंत्री उदयनिधि भी अपनी मौजूदा चेपॉक-तिर्वुवल्लिकेनी सीट पर पीछे हैं।

भाषा शोभना मनीषा

मनीषा