तमिलनाडु के स्कूल शिक्षा मंत्री ने मध्याह्न भोजन में चिकन बिरयानी के प्रस्ताव पर रुख स्पष्ट किया

तमिलनाडु के स्कूल शिक्षा मंत्री ने मध्याह्न भोजन में चिकन बिरयानी के प्रस्ताव पर रुख स्पष्ट किया

तमिलनाडु के स्कूल शिक्षा मंत्री ने मध्याह्न भोजन में चिकन बिरयानी के प्रस्ताव पर रुख स्पष्ट किया
Modified Date: August 1, 2026 / 01:19 pm IST
Published Date: August 1, 2026 1:19 pm IST

इरोड (तमिलनाडु), एक अगस्त (भाषा) तमिलनाडु में सरकारी विद्यालयों में मध्याह्न भोजन में गैर-शाकाहारी भोजन शामिल करने को लेकर जारी बहस के बीच राज्य के स्कूल शिक्षा मंत्री राजमोहन ने शनिवार को कहा कि विद्यालयों में सप्ताह में एक बार चिकन बिरयानी परोसने के प्रस्ताव पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस पर अंतिम निर्णय मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय लेंगे।

सरकारी स्कूलों के मध्याह्न भोजन में चिकन बिरयानी परोसने के प्रस्ताव को लेकर विभिन्न पक्षों से मिली-जुली प्रतिक्रिया सामने आने के बाद मंत्री ने इरोड में पत्रकारों से बातचीत के दौरान सरकार का रुख स्पष्ट किया।

मंत्री ने कहा, ‘तमिलनाडु में शैक्षणिक क्रांति हमेशा पोषण क्रांति के साथ-साथ चली है।’

उन्होंने कहा, ‘इसी भावना के साथ, मैंने व्यक्तिगत रूप से मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि वे सरकारी स्कूलों के छात्रों को सप्ताह में एक बार चिकन बिरयानी परोसने पर विचार करें।’

मंत्री ने बताया कि सरकारी स्कूलों के बच्चों को चिकन बिरयानी देने का प्रस्ताव अभी विचार-विमर्श किया जा रहा है।

उन्होंने साफ किया कि जो बच्चे शाकाहारी भोजन पसंद करते हैं वे शाकाहारी भोजन कर सकते हैं, जबकि जो बच्चे मांसाहारी भोजन खाते हैं वे चिकन बिरयानी खा सकते हैं।

उन्होंने कहा, ‘बढ़ते बच्चों को पर्याप्त प्रोटीन की आवश्यकता होती है। चिकन बिरयानी खाने से वे बिगड़ेंगे या खराब नहीं होंगे और इस मुद्दे का राजनीतिकरण नहीं किया जाना चाहिए।’

भाषा प्रचेता रंजन

रंजन


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"