Rice Scam Avinash Kawre Arrested: पूर्व मंत्री का भतीजा गिरफ्तार, इस चर्चित घोटाला मामले में SIT की बड़ी कार्रवाई
Rice Scam Avinash Kawre Arrested: पूर्व मंत्री का भतीजा गिरफ्तार, इस चर्चित घोटाला मामले में SIT की बड़ी कार्रवाई
Rice Scam Avinash Kawre Arrested: पूर्व मंत्री का भतीजा गिरफ्तार, इस चर्चित घोटाला मामले में SIT की बड़ी कार्रवाई /image: Social Media
- करोड़ों के फोर्टिफाइड चावल घोटाले में पूर्व मंत्री के भतीजे सहित दो आरोपी गिरफ्तार
- अदालत ने दोनों आरोपियों को 3 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा
- SIT को CCTV फुटेज और अन्य साक्ष्य मिले, राइस मिल का मैनेजर भी जांच के दायरे में
बालाघाट। Rice Scam Avinash Kawre Arrested: मध्य प्रदेश के चर्चित करोड़ों के फोर्टिफाइड चावल घोटाले में एसआईटी ने गुरुवार देर रात पूर्व मंत्री और वर्तमान भाजपा जिलाध्यक्ष रामकिशोर कावरे के भतीजे अविनाश कावरे और गोपाल ठाकुर को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी हर्ष राइस इंडस्ट्रीज का पार्टनर है। SIT ने दोनों आरोपियों को 3 दिन की रिमांड पर भेज दिया है।
हर्ष राइस इंडस्ट्री से जुड़ा है मामला (Balaghat Rice Scam)
जांच के मुताबिक अविनाश (Rice Scam Avinash Kawre Arrested) उस हर्ष राइस इंडस्ट्री का 20 प्रतिशत का साझेदार है, जहां चावल की हेराफेरी पकड़ी गई थी। गोपाल ठाकुर भी 10 प्रतिशत का साझेदार है और रामकिशोर कावरे का बेहद खास है। एसआईटी ने मिल के साझेदार विनोद शर्मा को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। शुक्रवार को अविनाश और गोपाल को वारासिवनी न्यायालय में पेश किया गया। जहां से दोनों को तीन दिनों की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।
मैनेजर भी SIT की रडार पर
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अविनाश और पूर्व में गिरफ्तार विनोद शर्मा एथेनॉल प्लांट प्रबंधन से साठगांठ कर सरकारी चावल की हेराफेरी कर रहे थे। इसके साक्ष्य एसआईटी को सीसीटीवी फुटेज पहले ही मिल चुके हैं। वहीं, अब इस मामले में हर्ष राइस मिल के मैनेजर से भी एसआईटी जल्द पूछताछ कर सकती है।
100 से अधिक बोरे और चार ट्रकों को किया था जब्त
Rice Scam Avinash Kawre Arrested गौरतलब है कि हाल ही में पूर्व मंत्री के भाई कुमार कावरे की हर्ष राइस इंडस्ट्री में एसआईटी ने 28 जुलाई को 100 से अधिक खाली बोरे और चार ट्रकों को जब्त किया था।
ये भी पढ़ें
- Ruchika Singh Viral Video Today: पहले पीएम के खिलाफ बोली अपशब्द, FIR के बाद रुचिका सिंह का एक और वीडियो हो रहा वायरल, आप भी देखें
- Roadways Driver Farewell Viral Video: कभी नहीं देखी होगी ऐसी रिटायरमेंट पार्टी, ड्राइवर के विदाई समारोह में युवती के डांस ने बना दिया माहौल, हर कोई लगा झूमने, देखें वीडियो
- LPG Gas Cylinder Price Today: महीने के पहले ही दिन बड़ी राहत, एक ही बार में 202 रुपए सस्ता हुआ LPG सिलेंडर, आज से लागू हो गया नया दाम

Facebook


