कोचिंग करने जाती थी 10वीें की छात्रा, शिक्षक ने किया दुष्कर्म, गर्भवती हुई नाबालिग तो हुआ गिरफ्तार

Ads

तमिलनाडु के इरोड जिले में शिक्षक द्वारा दुष्कर्म के बाद 10वीं कक्षा की एक छात्रा के गर्भवती होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

  •  
  • Publish Date - December 4, 2021 / 08:56 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:45 PM IST

इरोड, 4 दिसंबर । तमिलनाडु के इरोड जिले में शिक्षक द्वारा दुष्कर्म के बाद 10वीं कक्षा की एक छात्रा के गर्भवती होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक आरोपी शिक्षक को यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पोक्सो) के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता नाबालिग है और आरोपी शिक्षक के पास कोचिंग के लिए जाया करती थी।

read more: दुनिया की सबसे बुजुर्ग क्रिकेटर का निधन, 110 साल की उम्र में इलीन ऐश ने तोड़ा दम

पुलिस के मुताबिक, आरोपी शिक्षक (32) जिले के अंतियूर का रहने वाला है। आरोपी शिक्षक ने कुछ महीने पहले नाबालिग के साथ दुष्कर्म और उसका यौन शोषण किया था, जिसके परिणामस्वरूप पीड़िता गर्भवती हो गयी। इसके बाद पीड़िता के माता-पिता ने पुलिस में इस मामले की शिकायत की, जिसके बाद आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

read more: नगर निगम ने जारी की बड़े बकायादारों की सूची, 110 बड़े बकायादारों पर सवा सौ करोड़ से अधिक का टैक्स बकाया