तमिलनाडु : चंदन की लकड़ी काटने वाले दो लोग पकड़े गए, जुर्माना लगा
तमिलनाडु : चंदन की लकड़ी काटने वाले दो लोग पकड़े गए, जुर्माना लगा
इरोड (तमिलनाडु) 19 अगस्त (भाषा) जिले में निजी भूमि पर उगाए गए चंदन के पेड़ काटने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वन अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान तिरुचिरापल्ली जिले के सेंथिलकुमार (35) और लोगनाथन (27) के तौर पर हुई है। उनके अनुसार, दोनों आरोपी मंगलवार को बर्गुर वन परिक्षेत्र के ईरट्टी वन क्षेत्र में एरनन की जमीन पर चंदन के पेड़ काटते हुए पाए गए।
अधिकारियों ने बताया कि दोनों को पेड़ काटते देख जमीन के मालिक ने पड़ोसियों की मदद से उन्हें पकड़ लिया और वन विभाग को सूचना दी।
वनकर्मी मौके पर पहुंचे और दोनों को कब्जे में ले लिया। अधिकारियों ने बताया कि दोनों पर 25-25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
भाषा मनीषा
मनीषा

Facebook


