लोकसभा अध्यक्ष ने अधीस्थन विधान समिति का पुनर्गठन किया

लोकसभा अध्यक्ष ने अधीस्थन विधान समिति का पुनर्गठन किया

लोकसभा अध्यक्ष ने अधीस्थन विधान समिति का पुनर्गठन किया
Modified Date: August 19, 2026 / 03:50 pm IST
Published Date: August 19, 2026 3:50 pm IST

नयी दिल्ली, 20 अगस्त (भाषा) लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने संसद द्वारा पारित कानूनों को लागू करने के लिए मंत्रालयों द्वारा बनाए गए नियमों और उपनियमों पर नजर रखने वाली संसदीय समिति का पुनर्गठन किया है।

लोकसभा बुलेटिन के अनुसार, अधीनस्थ विधान संबंधी समिति की अध्यक्षता जनसेना पार्टी के बालाशौरी वल्लभनेनी करेंगे।

नवगठित समिति में विभिन्न दलों के प्रमुख सांसदों को शामिल किया गया है।

समिति के लिए नामित सदस्यों में कांग्रेस के कार्ति चिदंबरम और मोहम्मद जावेद, तृणमूल कांग्रेस की महुआ मोइत्रा, आरएसपी के एनके प्रेमचंद्रन और द्रमुक के ए राजा शामिल हैं।

समिति में निर्धारित कुल 15 सीटों में से तीन फिलहाल रिक्त हैं।

अधीनस्थ विधान संबंधी समिति संसद की प्रमुख स्थायी समितियों में से एक है। इसका मुख्य उद्देश्य यह जांचना और सदन को रिपोर्ट करना है कि विभिन्न मंत्रालयों द्वारा संसद अथवा संविधान से प्रदत्त नियम, विनियम, उपनियम और उपविधियां बनाने की शक्तियों का इस्तेमाल निर्धारित अधिकार-सीमा के भीतर उचित तरीके से किया जा रहा है या नहीं।

भाषा हक अविनाश

अविनाश


लेखक के बारे में