Tamilnadu Govt Formation News: कल होगा तय किसकी बनेगी तमिलनाडु में सरकार.. TVK किस पार्टी के साथ करेगी गठबंधन? सामने आया इस नेता का बड़ा बयान
Tamilnadu Govt Formation News: वीसीके शनिवार को विजय की टीवीके सरकार समर्थन पर फैसला करेगी, तमिलनाडु में राजनीतिक समीकरण तेजी से बदल रहे हैं।
Tamilnadu Govt Formation News || Image- AI Generated File
- वीसीके शनिवार को टीवीके समर्थन पर अंतिम फैसला घोषित करेगी।
- थिरुमावलवन ने राजनीतिक संकट पर समिति बैठक बुलाई।
- टीवीके बहुमत से अभी भी 10 सीट दूर है।
चेन्नई: थोल थिरुमावलवन ने शुक्रवार को कहा कि उनकी पार्टी विदुथलाई चिरुथैगल काची (वीसीके) तमिलनाडु में जारी राजनीतिक स्थिति पर चर्चा करने के बाद शनिवार को Vijay के नेतृत्व वाली तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) को समर्थन देने पर अपना फैसला घोषित करेगी। (Tamilnadu Govt Formation News) उन्होंने बताया कि पार्टी की उच्च स्तरीय समिति शुक्रवार शाम पांच बजे वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बैठक करेगी।
टीवीके 108 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी
थिरुमावलवन ने कहा कि इस बैठक में तमिलनाडु के मौजूदा “राजनीतिक संकट” और सरकार गठन को लेकर पार्टी की आगे की रणनीति पर विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी भी बड़े राजनीतिक फैसले से पहले पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से चर्चा करना उनकी जिम्मेदारी है और इसमें कोई देरी नहीं हुई है। 23 अप्रैल को हुए तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में टीवीके 108 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी, लेकिन बहुमत से 10 सीट पीछे रह गई। इसके बाद पार्टी ने सरकार बनाने के लिए समर्थन जुटाने की कोशिश शुरू की और वामपंथी दलों तथा वीसीके से संपर्क किया।
चुनावी नतीजों के बाद बदलते राजनीतिक समीकरणों के बीच पत्रकारों से बातचीत में थिरुमावलवन ने कहा कि परिणाम चार मई को आए थे और आज आठ मई है, इसलिए निर्णय प्रक्रिया में देरी कहना सही नहीं होगा। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में सभी साथियों की राय लेना जरूरी है। (Tamilnadu Govt Formation News) अन्नाद्रमुक के नेतृत्व वाले किसी मोर्चे को समर्थन देने की संभावना पर पूछे गए सवाल को थिरुमावलवन ने “काल्पनिक” बताते हुए सीधा जवाब देने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी की कोर समिति की बैठक के बाद ही वह मीडिया के सामने आधिकारिक रुख स्पष्ट करेंगे।
टीवीके की ओर से समर्थन का अनुरोध पत्र
वीसीके फिलहाल M. K. Stalin के नेतृत्व वाले द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) गठबंधन का हिस्सा है। हालांकि कांग्रेस पहले ही द्रमुक से अलग होकर टीवीके को समर्थन दे चुकी है। स्टालिन से हाल में हुई मुलाकात पर थिरुमावलवन ने कहा कि यह केवल गठबंधन सहयोगियों के बीच शिष्टाचार भेंट थी। जब उनसे पूछा गया कि अगर वीसीके को सत्ता में हिस्सेदारी दी जाए तो क्या पार्टी किसी वैकल्पिक मोर्चे का समर्थन करेगी, इस पर भी उन्होंने टिप्पणी से इनकार किया। उन्होंने कहा कि समिति के विचार-विमर्श के बाद तय रुख के आधार पर ही इस तरह के सवालों का जवाब दिया जा सकेगा।
थिरुमावलवन ने बृहस्पतिवार को बताया था कि उनकी पार्टी को टीवीके की ओर से समर्थन का अनुरोध पत्र मिला है। उन्होंने कहा कि पार्टी विजय के अनुरोध को नजरअंदाज नहीं कर रही है और उच्चस्तरीय समिति इसके फायदे और नुकसान पर चर्चा करेगी। (Tamilnadu Govt Formation News) 234 सदस्यीय तमिलनाडु विधानसभा में टीवीके के पास 108 सीटें हैं, जबकि कांग्रेस के पांच विधायकों के समर्थन के बावजूद पार्टी अभी भी 118 के बहुमत के आंकड़े से पीछे है।
इन्हें भी पढ़ें:-
बिहार: बीपीएससी टीआरई-4 परीक्षा में देरी के विरोध में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस का बल प्रयोग
ऑपरेशन सिंदूर : अभिभावकों ने बेटियों का पालन देशभक्ति की भावना से करने की जताई प्रतिबद्धता
महाराष्ट्र में कक्षा 10 के परिणाम घोषित; 92 प्रतिशत से अधिक छात्र उत्तीर्ण
हम वो नहीं जो मुश्किल समय में साथ छोड़ दें: अखिलेश ने तृणमूल, द्रमुक की हार पर कहा
अलीगढ़ में मगरमच्छ के हमले से बच गई किशोरी, घायल होने के बाद भी बची जान
भ्रष्टाचार मामले में जमानत मिलने के कुछ दिन बाद श्रीलंकन एयरलाइंस के पूर्व सीईओ मृत पाए गए

Facebook


