Dhar Road Accident News: रोड पर मौत बनकर दौड़ी रफ्तार, दो बाइकों की भिड़ंत में खत्म हो गई इतनी जिंदगियां, जानिए कैसे हुआ हादसा?

Dhar Road Accident News: रोड पर मौत बनकर दौड़ी रफ्तार, दो बाइकों की भिड़ंत में खत्म हो गई इतनी जिंदगियां, जानिए कैसे हुआ हादसा?

Dhar Road Accident News: रोड पर मौत बनकर दौड़ी रफ्तार, दो बाइकों की भिड़ंत में खत्म हो गई इतनी जिंदगियां, जानिए कैसे हुआ हादसा?

Dhar Road Accident News/Image Source: IBC24


Reported By: AMIT VARMA,
Modified Date: May 8, 2026 / 04:00 pm IST
Published Date: May 8, 2026 3:56 pm IST
HIGHLIGHTS
  • धामनोद क्षेत्र में दो बाइकों की भिड़ंत में 2 युवकों की मौत
  • हादसे में भाजपा मंडल अध्यक्ष करण काहीर घायल
  • पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है

Dhar Road Accident News: एमपी के ​धार जिले के धामनोद थाना क्षेत्र अंतर्गत ए बी रोड़ ग्राम दूधी में पाबला सर्विस सेंटर के सामने आज दो बाईकों की आमने – सामने जोरदार भिड़ंत हो गई, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दोनों युवक की मौके पर ही मौत हो गई, वही एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्राप्त जानकारी अनुसार पुरानी ए बी रोड़ ग्राम दूधी पर उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब पाबला सर्विस सेंटर के सामने दो बाईकों की आपस मे जोरदार भिड़ंत (Dhar Road Accident News) हो गई, इस दर्दनाक हादसे में दो युवक जगदिश पिता शिवकुमार नायक उम्र 37 वर्ष निवास चिकटियाबढ़ टाण्डा और दूसरा मोहन पिता धनसिंग उम्र 25 वर्ष जाति भील निवासी भोडल की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, वही गुजरी बगवानिया के भाजपा मंडल अध्यक्ष करण काहीर के हाथों में चोट लगने से गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

हादसे (Dhar Road Accident News) के बाद घायलों को उठाकर पिकअप वाहन से धामनोद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां पर डॉ सचिन पाटीदार द्वारा जांच करने के उपरांत जगदीश ओर मोहन को मृत घोषित कर दिया, वही गंभीर घायल भाजपा मंडल अध्यक्ष करण का प्राथमिक उपचार कर दिया गया है, डॉ सचिन पाटीदार ने बताया कि घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई हैं, कारवाही के बाद पोस्टमार्टम कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में