टीडीपी नेता का महिला MLA पर शर्मनाक बयान, कहा- उनकी ब्लू फिल्में देखकर बर्बाद हो रहे हैं युवा

Ads

टीडीपी नेता का महिला MLA पर शर्मनाक बयान, कहा- उनकी ब्लू फिल्में देखकर बर्बाद हो रहे हैं युवा

  •  
  • Publish Date - May 8, 2018 / 07:00 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:43 PM IST

आंध्रप्रदेश। तेलगु देसम पार्टी के वरिष्ठ नेता एमएलसी बुद्धा वेनकन्ना के एक बयान से बवाल मचा हुआ है। वेनकन्ना ने YSR कांग्रेस की महिला विधायक रोजा पर शर्मनाक बयान दिया है। वेनकन्ना ने महिला विधायक पर आरोप लगाया है कि ”रोजा ब्लू फिल्मों में काम किया करती थी, रोजा की अश्लील फिल्में देखकर युवा बर्बाद हो रहे हैं”।

ये भी पढ़ें- CJI के खिलाफ महाभियोग की याचिका खारिज, दो कांग्रेस सांसदों ने भी लगाई थी याचिका

टीडीपी नेता का ये बड़ा बयान उस समय आया है जब सीएम चंद्रबाबू नायडू ने महिला सुरक्षा को लेकर एक दिन पहले लंबा-चौड़ा भाषण दिया था। वेनकन्ना के इस बयान के बाद वाईएसआर कांग्रेस की प्रतिक्रिया सामने आई है। VSR कांग्रेस ने कहा है कि ”रोजा पर दिया गया बयान टीडीपी और उसके नेता वेनकन्ना की गंदी सोच दर्शाती है।

ये भी पढ़ें- अनिवार्य सेवानिवृत्त कर्मियों के आवेदनों पर सीएम रमन लेंगे अंतिम निर्णय

वेनकन्ना के इस बयान से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि इनकी सरकार की कथनी और करनी में कितना अंतर हैं एक तरफ इनके मुख्यमंत्री महिला सुरक्षा को लेकर बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, दूसरी तरफ इनके नेता महिलाओं के प्रति ऐसे सोच रखते हैं। टीडीपी नेता असल मुद्दों को भटकाने के लिए रोजा पर निजी हमला कर रहे हैं”।

 

वेब डेस्क, IBC24