Teacher Affair With Student : ‘तुम्हारे बिना नहीं रह सकती…’ 16 साल के छात्र को 19 हजार मैसेज भेजती रही 55 साल की मैडम, चैट देख मां के उड़ गए होश

55 वर्षीय स्कूल कर्मचारी अमांडा कैट्ज पर 16 साल के छात्र के साथ कथित अनुचित संबंध बनाने का आरोप लगा है। जांच में सामने आया कि महिला ने छात्र को 19 हजार से ज्यादा मैसेज भेजे और सैकड़ों बार फोन पर बात की।

Teacher Affair With Student : ‘तुम्हारे बिना नहीं रह सकती…’ 16 साल के छात्र को 19 हजार मैसेज भेजती रही 55 साल की मैडम, चैट देख मां के उड़ गए होश

Teacher Affair With Student / Image Source ; AI GENERATED

Modified Date: June 10, 2026 / 11:12 pm IST
Published Date: June 10, 2026 11:09 pm IST
HIGHLIGHTS
  • 55 वर्षीय महिला कर्मचारी पर नाबालिग छात्र से कथित संबंधों का आरोप
  • तीन महीने में भेजे 19,000 से अधिक टेक्स्ट मैसेज
  • करीब 600 बार फोन पर हुई बातचीत

नई दिल्ली : Teacher Affair With Student :  स्कूल में टीचर और एडमिन असिस्टेंट के तौर पर काम करने वाली 55 वर्षीय महिला पर अपने ही 16 साल के नाबालिग छात्र के साथ कथित तौर पर अवैध संबंध बनाने का गंभीर आरोप लगा है। आरोपी महिला की पहचान अमांडा कैट्ज के रूप में हुई है। महिला ने महज तीन महीनों के भीतर छात्र को 19 हजार से ज्यादा टेक्स्ट मैसेज भेजे थे और दोनों के बीच करीब 600 बार फोन पर बातचीत भी हुई थी।

“मैं तुम्हारे बारे में सोचना बंद नहीं कर पा रही हूं”

मिली जानकारी के अनुसार, दिसंबर 2025 से फरवरी 2026 के बीच दोनों के बीच लगातार बातचीत होती रही। Amanda Katz Teacher Student Relationship इस पूरे मामले का भंडाफोड़ तब हुआ जब एक छात्र की मां के हाथ वह मोबाइल चैट लग गई। अदालत में पेश दस्तावेजों के अनुसार, महिला ने छात्र को “मैं तुम्हारे बारे में सोचना बंद नहीं कर पा रही हूं” और “मैं तुम्हारे लिए पागल हूं” जैसे कई रोमांटिक और इमोशनल मैसेज भेजे थे।

महिला ने दिए पॉकेट नाइफ और गेमिंग डिवाइस जैसे उपहार

सिर्फ इतना ही नहीं, महिला टीचर ने छात्र को लुभाने के लिए पॉकेट नाइफ और गेमिंग डिवाइस जैसे उपहार भी दिए थे और उसे अपने परिवार से दूर जाकर उसके साथ एक नई जिंदगी शुरू करने का सुझाव तक दे डाला था।जब बाद में छात्र ने महिला टीचर से दूरी बनानी शुरू की, तो महिला ने उसे लगातार इमोशनल ब्लैकमेल करने वाले मैसेज भेजे।

25 हजार डॉलर के बॉन्ड पर रिहा

इस पूरे मामले का खुलासा होने के बाद अमांडा कैट्ज ने 30 अप्रैल को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद पुलिस ने मामले की गहन जांच करते हुए 2 जून को उन्हें गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, बाद में उन्हें 25 हजार डॉलर के बॉन्ड पर रिहा कर दिया गया। फिलहाल इस मामले की कानूनी जांच जारी है, जिसने एक स्कूल कर्मचारी और नाबालिग छात्र के बीच के रिश्तों को लेकर शिक्षा व्यवस्था पर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

इन्हे भी पढ़ें:-

 


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.