बदरीनाथ मार्ग पर भूस्खलन की चपेट में आकर शिक्षिका गंभीर रूप से घायल

बदरीनाथ मार्ग पर भूस्खलन की चपेट में आकर शिक्षिका गंभीर रूप से घायल

बदरीनाथ मार्ग पर भूस्खलन की चपेट में आकर शिक्षिका गंभीर रूप से घायल
Modified Date: July 6, 2023 / 09:09 pm IST
Published Date: July 6, 2023 9:09 pm IST

गोपेश्वर (उत्तराखंड), छह जुलाई (भाषा) बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर छिनका में पहाड़ी से भूस्खलन के दौरान गिरे पत्थरों की चपेट में आए वाहन में सवार एक शिक्षिका गंभीर रूप से घायल हो गयी। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि सूचना मिलने पर घायल शिक्षिका को क्षतिग्रस्त वाहन से बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसका उपचार किया जा रहा है।

इस बीच, अधिकारियों ने बताया कि भूस्खलन के कारण सड़क मार्ग भी यातायात के लिए अवरूद्ध हो गया जिससे दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गयीं।

उन्होंने बताया कि अब मलबा साफ कर मार्ग को वाहनों के लिए खोल दिया गया है ।

भाषा सं दीप्ति दीप्ति रंजन

रंजन


लेखक के बारे में