जम्मू,छह सितंबर (भाषा) जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में सरकारी स्कूल के एक हेडमास्टर और उनके पड़ोसियों के बीच जमीन विवाद को ले कर हुई हाथापाई में रविवार को शिक्षक की मौत हो गई।
पुलिस ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि कस्बा गांव में हाथापाई के दौरान मोहम्मद यूनिस (52) के सिर पर प्रहार किया गया।
पुलिस ने मामला दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
उन्होंने बताया कि पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया है।
भाषा शोभना दिलीप
दिलीप