अप्रैल माह में अगवा की गई किशोरी बरामद

अप्रैल माह में अगवा की गई किशोरी बरामद

अप्रैल माह में अगवा की गई किशोरी बरामद
Modified Date: November 29, 2022 / 08:23 pm IST
Published Date: July 1, 2021 9:20 am IST

नोएडा (उप्र), एक जुलाई (भाषा) गौतमबुद्ध नगर जिले के नोएडा सेक्टर- 39 क्षेत्र से अप्रैल माह में अगवा हुई एक किशोरी को पुलिस ने बृहस्पतिवार को बरामद कर लिया। हालांकि, किशोरी को अगवा करने का आरोपी फरार है।

नोएडा सेक्टर -39 थाना के प्रभारी निरीक्षक आजाद सिंह तोमर ने बताया कि एक सूचना के आधार पर पुलिस ने नोएडा सेक्टर -45 से अगवा हुई किशोरी को बरामद किया। उन्होंने बताया कि किशोरी का चिकित्सा परीक्षण करवाया जा रहा है। किशोरी को अगवा करने का आरोपी सूरज फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

उन्होंने बताया कि अगर चिकित्सा परीक्षा में दुष्कर्म की भी पुष्टि होती है तो मामले में संबंधित धारा जोड़ी जाएगी।

भाषा सं

मनीषा धीरज

धीरज


लेखक के बारे में