तेलंगाना: मिलावटी अदरक-लहसुन पेस्ट से लेकर उस्मानिया बिस्कुट तक मिलावटी खाद्य इकाइयों पर कार्रवाई

Ads

तेलंगाना: मिलावटी अदरक-लहसुन पेस्ट से लेकर उस्मानिया बिस्कुट तक मिलावटी खाद्य इकाइयों पर कार्रवाई

  •  
  • Publish Date - April 1, 2026 / 09:25 PM IST,
    Updated On - April 1, 2026 / 09:25 PM IST

हैदराबाद, एक अप्रैल (भाषा) हैदराबाद में प्राधिकारियों ने नवगठित ‘एच फास्ट’ (हैदराबाद -खाद्य मिलावट निगरानी दल) के समन्वय से शहर में खाद्य पदार्थों में मिलावट के खिलाफ 30 मार्च तक एक अभियान में कुल 61 मामले दर्ज किए और 64 लोगों को गिरफ्तार किया।

अधिकारियों ने बताया कि अभियान के दौरान कुल 61 मामले दर्ज किए गए और 64 लोगों को गिरफ्तार किया गया, साथ ही 14,685 किलोग्राम और 400 लीटर मिलावटी खाद्य उत्पाद जब्त किए गए।

अदरक-लहसुन का पेस्ट, आइसक्रीम, पनीर और अन्य दुग्ध उत्पाद, चाय पाउडर, चिकन/मांस, दही, चिप्स/कैंडी, समोसे, घी, तेल सहित कई खाद्य पदार्थ दूषित पाए गए। इसके अलावा इनके निर्माण में निम्न गुणवत्ता वाले कच्चे माल का उपयोग किया गया था।

खाद्य सुरक्षा प्रवर्तन और नियामक कार्रवाई को मजबूत करने के लिए खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के साथ समन्वय में हैदराबाद पुलिस आयुक्त वी. सी. सज्जनार के नेतृत्व में हैदराबाद खाद्य मिलावट निगरानी टीम (एच-एफएएसटी) की स्थापना की गई थी।

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने 30 मार्च को कहा कि उनकी सरकार खाद्य पदार्थों में मिलावट की जांच के लिए एक विशेष तंत्र स्थापित करेगी।

सज्जनार ने कहा कि जन स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए, सरकार द्वारा खाद्य सुरक्षा के लिए समर्पित प्रणाली स्थापित करने का निर्णय सराहनीय कदम है।

भाषा यासिर नरेश अविनाश

अविनाश