Reported By: Niharika sharma
,Govind Dev Giri Statement/Image Credit: IBC24.in
Govind Dev Giri Statement: इंदौर: गोविन्द देव गिरी ने आईबीसी 24 से एक्सक्लूसिव बातचीत में राम मंदिर, कृष्ण जन्मभूमि और भोजशाला को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर बनने से देश का “वास्तु” बदल गया है और इसका असर देश की अर्थव्यवस्था, समाज और राष्ट्रीय एकता पर साफ दिखाई दे रहा है। (Govind Dev Giri Statement) महाराज गोविन्द देव गिरी ने कहा कि जो लोग सवाल करते थे कि क्या राम मंदिर से लोगों के पेट भरेंगे, उन्हें अब जवाब मिल गया है।
गोविन्द देव गिरी ने आगे कहा कि, राम मंदिर बनने के बाद अयोध्या में बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर बढ़े हैं, लोगों का जीवन स्तर बदला है और विकास तेज हुआ है। उन्होंने कहा कि हमारा धर्म ही हमारे देश के प्राण हैं और विरासत को बचाते हुए विकास करना होगा। (Govind Dev Giri Statement) राम मंदिर आंदोलन को उन्होंने धार्मिक आंदोलन बताते हुए कहा कि इसमें कई लोगों ने अपने प्राणों का बलिदान दिया है।
कृष्ण जन्मभूमि मामले पर उन्होंने कहा कि इसके लिए किसी आंदोलन की जरूरत नहीं पड़ेगी, मामला कोर्ट में है और जल्द समाधान निकलेगा। वहीं धार भोजशाला को उन्होंने सरस्वती का स्थान और राष्ट्रीय धरोहर बताया और कहा कि कोई भी आकर भोजशाला पर अपना हक जताए, यह स्वीकार नहीं होगा। (Govind Dev Giri Statement) महाराज ने कहा कि राम मंदिर बनने से राजनीति और समाज नीति दोनों को दिशा मिली है और अब देश रामराज्य की ओर बढ़ने के टेक ऑफ के समय में है। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसी लड़ाइयाँ राष्ट्र को जोड़ती हैं और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करती हैं।
इन्हे भी पढ़ें:-