हैदराबाद, नौ अप्रैल (भाषा) तेलंगाना सरकार में मंत्री रहे टी जीवन रेड्डी ने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि वह भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) में शामिल होंगे।
रेड्डी ने हाल में कांग्रेस छोड़ दी थी। उन्होंने बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामा राव के निमंत्रण के बाद बीआरएस में शामिल होने का फैसला किया।
राव ने जिला मुख्यालय जगतियाल स्थित रेड्डी के आवास पर उनसे मुलाकात की।
रेड्डी ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘मैंने बीआरएस में शामिल होने की इच्छा पहले ही जाहिर कर दी है।’ उन्होंने बताया कि वह जल्द ही बीआरएस अध्यक्ष के चंद्रशेखर राव से मिलेंगे।
भाषा
राखी पारुल
पारुल