CG Cabinet Meeting: इस दिन होगी साय कै​बिनेट की बैठक, अहम मुद्दों पर हो सकती है चर्चा, कई परियोजनाओं को मिल सकती है मंजूरी

Ads

CG Cabinet Meeting: इस दिन होगी साय कै​बिनेट की बैठक, अहम मुद्दों पर हो सकती है चर्चा, कई परियोजनाओं को मिल सकती है मंजूरी

  •  
  • Publish Date - April 10, 2026 / 08:01 AM IST,
    Updated On - April 10, 2026 / 08:01 AM IST

CG Cabinet Meeting/Image Source: IBC24

HIGHLIGHTS
  • बैठक 15 अप्रैल को सुबह 11:30 बजे महानदी भवन में होगी
  • बस्तर विकास के लिए बड़े पैकेज पर निर्णय संभव है
  • औद्योगिक निवेश और रोजगार पर विशेष फोकस रहेगा

रायपुर: CG Cabinet Meeting छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में एक बार फिर कैबिनेट की बैठक (Sai Cabinet Meeting) होने जा रही है। जानकारी के अनुसार, 15 अप्रैल को मंत्रिपरिषद की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। यह बैठक पूर्वान्ह 11:30 बजे से मंत्रालय स्थित महानदी भवन के मंत्रिपरिषद कक्ष एम-5/20 में शुरू होगी।

बस्तर विकास के लिए बड़े पैकेज पर हो सकता है फैसला

Sai Cabinet Meeting 15 अप्रैल को होने वाले इस बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी। वहीं सरकार विभिन्न विभागों से जुड़े प्रस्तावों और योजनाओं की समीक्षा करते हुए नए निर्णय ले सकती है। इसके अलावा सरकार बस्तर विकास के लिए कोई बड़ा फैसला ले सकती है।

इतना ही नहीं औद्योगिक विकास और निवेश बढ़ाने पर भी फैसला हो सकती है और बस्तर रोडमैप 2.0 के तहत रोजगार पर फोकस हो सकता है। सूत्रों के अनुसार, बैठक में विकास योजनाओं की प्रगति, आगामी योजनाओं की रूपरेखा और प्रशासनिक निर्णयों पर विचार किया जा सकता है। यह बैठक राज्य के लिए कई महत्वपूर्ण फैसलों का आधार बन सकती है।

इन्हें भी पढ़े:-

कैबिनेट बैठक कब और कहां होगी?

15 अप्रैल को पूर्वान्ह 11:30 बजे, महानदी भवन के मंत्रिपरिषद कक्ष एम-5/20 में।

बैठक में मुख्य मुद्दे क्या होंगे?

बस्तर विकास पैकेज, औद्योगिक निवेश, रोजगार और विभिन्न विभागीय योजनाओं की समीक्षा।

क्या बस्तर रोडमैप 2.0 पर चर्चा होगी?

हाँ, रोजगार और विकास योजनाओं पर फोकस किया जा सकता है।