दिल्ली जल बोर्ड ने फर्जी फोन कॉल, संदेशों के प्रति आगाह किया

Ads

दिल्ली जल बोर्ड ने फर्जी फोन कॉल, संदेशों के प्रति आगाह किया

  •  
  • Publish Date - April 10, 2026 / 01:13 AM IST,
    Updated On - April 10, 2026 / 01:13 AM IST

नयी दिल्ली, नौ अप्रैल (भाषा) दिल्ली जल बोर्ड ने बृहस्पतिवार को एक परामर्श जारी किया, जिसमें तत्काल बिल का भुगतान न करने पर पानी का कनेक्शन काटने की धमकी वाले फर्जी फोन कॉल, एसएमएस और व्हॉट्सएप संदेशों के प्रति आगाह किया गया है।

शहर भर में पानी की आपूर्ति का जिम्मा संभालने वाले जल बोर्ड के लगभग 29 लाख पंजीकृत उपभोक्ता हैं और कई निवासियों ने गलत बिलिंग की शिकायत की है।

इनमें से कुछ उपभोक्ताओं को उनके पंजीकृत नंबर पर फोन कॉल और संदेश आ रहे हैं, जिनमें कहा गया है कि उनके पानी का कनेक्शन काट दिया जाएगा।

बोर्ड ने एक बयान में कहा, “ये फोन कॉल, एसएमएस और व्हाट्सएप संदेश दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) द्वारा अधिकृत नहीं हैं और वास्तव में पैसे वसूलने की कोशिशों का हिस्सा हैं।”

भाषा

राखी पारुल

पारुल