तेलंगाना के राज्यपाल ने वन मंत्री कोंडा सुरेखा को हटाने के मुख्यमंत्री के फ़ैसले को मंज़ूरी दी

Ads

तेलंगाना के राज्यपाल ने वन मंत्री कोंडा सुरेखा को हटाने के मुख्यमंत्री के फ़ैसले को मंज़ूरी दी

  •  
  • Publish Date - September 3, 2026 / 09:45 PM IST,
    Updated On - September 3, 2026 / 09:45 PM IST

हैदराबाद, तीन सितंबर (भाषा) तेलंगाना के राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल ने बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी के वन मंत्री कोंडा सुरेखा को मंत्रिपरिषद से हटाने के फैसले को मंजूरी दे दी।

राजभवन की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया, ‘‘तेलंगाना के मुख्यमंत्री की सलाह पर राज्यपाल ने कोंडा सुरेखा को तत्काल प्रभाव से मंत्रिपरिषद से हटा दिया है।’’

इससे पहले दिन में मुख्यमंत्री रेड्डी ने अपनी मंत्रिमंडलीय सहयोगी कोंडा सुरेखा को तत्काल प्रभाव से मंत्रिपरिषद से हटाने का फैसला किया था। यह फैसला उनकी बेटी द्वारा मुख्यमंत्री और अन्य लोगों के खिलाफ की गई कथित टिप्पणियों को लेकर उठे विवाद के बीच लिया गया।

भाषा

राखी माधव

माधव