तेलंगाना: सरकारी जमीन कब्जाने का प्रयास करते समय कविता और टीआरएस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया

तेलंगाना: सरकारी जमीन कब्जाने का प्रयास करते समय कविता और टीआरएस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया

तेलंगाना: सरकारी जमीन कब्जाने का प्रयास करते समय कविता और टीआरएस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया
Modified Date: July 2, 2026 / 05:15 pm IST
Published Date: July 2, 2026 5:15 pm IST

हैदराबाद, दो जुलाई (भाषा) तेलंगाना रक्षणा सेना (टीआरएस) की अध्यक्ष के. कविता और पार्टी कार्यकर्ताओं को बृहस्पतिवार को सरकारी जमीनों पर कब्जा करने और उन्हें तेलंगाना राज्य आंदोलन में शामिल रहे लोगों के परिवारों को वितरित करने का प्रयास करने के लिए हिरासत में लेकर बोल्लारम थाने ले जाया गया।

टीआरएस के कार्यकर्ताओं के साथ यहां बोदुप्पल पहुंचीं कविता ने पूजा-अर्चना करने के बाद एक भूखंड पर ‘‘कब्जा’’ करने की कोशिश की।

हालांकि, पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर शहर के बोल्लारम थाने भेज दिया।

वहीं, कविता ने आरोप लगाया कि पुलिस ने महिलाओं और अन्य लोगों पर लाठीचार्ज किया। उन्होंने कहा कि टीआरएस केवल सत्तारूढ़ कांग्रेस के उस वादे को पूरा करने की मांग कर रही है, जिसमें तेलंगाना राज्य के लिए संघर्ष करने वाले लोगों के परिवारों को 250 वर्ग फुट जमीन देने की बात कही गई है।

उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है और उनकी पार्टी तेलंगाना ‘उद्यमकारुलु’ (राज्य के लिए संघर्ष करने वाले कार्यकर्ता) से किए गए वादों को लागू कराने के लिए अपना संघर्ष जारी रखेगी।

बाद में, टीआरएस कार्यकर्ताओं ने कविता को हिरासत में लिए जाने के विरोध में बोल्लारम थाने के बाहर प्रदर्शन किया।

कांग्रेस सरकार ने पूर्व सांसद के. केशव राव और अन्य लोगों की एक समिति गठित की है, जिसका उद्देश्य तेलंगाना राज्य आंदोलन के कार्यकर्ताओं की पहचान करना और उन्हें सम्मानित करना है।

तेलंगाना राज्य का गठन दो जून 2014 को आंध्र प्रदेश को विभाजित करके किया गया था।

भाषा जोहेब शफीक

शफीक


लेखक के बारे में