तेलंगाना में कोरोना वायरस संक्रमण के 315 नए मामले, दो की मौत

Ads

तेलंगाना में कोरोना वायरस संक्रमण के 315 नए मामले, दो की मौत

  •  
  • Publish Date - September 9, 2021 / 09:17 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:20 PM IST

हैदराबाद, नौ सितंबर (भाषा) तेलंगाना में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 315 नए मामले सामने आए जिसके बाद कुल मामले बढ़कर 6,60,786 हो गए।

इसके साथ ही महामारी से दो और मरीजों की मौत होने के बाद मृतकों की संख्या 3,891 पर पहुंच गई। राज्य सरकार की ओर से जारी बुलेटिन में यह जानकारी दी गई।

बुलेटिन के अनुसार राज्य में अब तक 6,51,425 लोग कोविड-19 से पीड़ित होने के बाद ठीक हो चुके हैं। तेलंगाना में अभी 5,470 मरीज उपचाराधीन हैं। अब तक कुल 2.52 करोड़ नमूनों की जांच हो चुकी है।

भाषा यश माधव

माधव