तेलंगाना: हैदराबाद के पास दो अलग-अलग सड़क हादसों में सात लोगों की मौत

तेलंगाना: हैदराबाद के पास दो अलग-अलग सड़क हादसों में सात लोगों की मौत

तेलंगाना: हैदराबाद के पास दो अलग-अलग सड़क हादसों में सात लोगों की मौत
Modified Date: September 19, 2026 / 12:48 pm IST
Published Date: September 19, 2026 12:48 pm IST

हैदराबाद, 19 सितंबर (भाषा) तेलंगाना में हैदराबाद के निकट शनिवार तड़के दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक परिवार के चार सदस्यों समेत सात लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर पालमकुला गांव में एक कार सड़क किनारे बने पुलिया से टकरा गई, जिससे वाहन में सवार दंपति समेत परिवार के चार सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि वाहन में सवार पांचवां व्यक्ति चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

शमशाबाद थाने के एक अधिकारी ने बताया कि हादसे में जान गंवाने वाले लोग अपने गांव में गणेश विसर्जन कार्यक्रम में शामिल होने के बाद महबूबनगर जिले के नवाबपेट मंडल स्थित अपने पैतृक गांव मेट्टुगड्डा थांडा से शमशाबाद जा रहे थे।

एक अन्य सड़क हादसे में शमीरपेट थाना क्षेत्र में एक ट्रक की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, कबाड़ से लदे वाहन का टायर पंचर हो गया था, जिसे बदलने के लिए वाहन में सवार तीन लोग आउटर रिंग रोड पर उतरे थे।।

पुलिस ने बताया कि वे जैक की मदद से टायर बदल ही रहे थे कि तभी कथित तौर पर तेज रफ्तार से आ रहे एक ट्रक ने खड़े वाहन को टक्कर मार दी।

पुलिस के मुताबिक, टक्कर के कारण तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से दो की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीसरे व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।

भाषा जितेंद्र रंजन

रंजन


लेखक के बारे में