कश्मीर में तापमान शून्य से नीचे पहुंचा

कश्मीर में तापमान शून्य से नीचे पहुंचा

कश्मीर में तापमान शून्य से नीचे पहुंचा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:07 pm IST
Published Date: November 14, 2021 12:55 pm IST

श्रीनगर, 14 नवंबर (भाषा) जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में इस मौसम में पहली बार तापमान शून्य से नीचे चला गया। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि कश्मीर के कई इलाकों में रविवार सुबह कोहरे की परत छा गई, क्योंकि घाटी में तापमान शून्य से नीचे चला गया है।

अधिकारियों ने बताया कि इस मौसम में पहली बार कश्मीर घाटी के सभी मौसम केंद्रों में रात का तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया।

श्रीनगर में बीती रात न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 0.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछली रात के 0.1 डिग्री सेल्सियस से कम है।

उन्होंने कहा कि वार्षिक अमरनाथ यात्रा के आधार शिविर पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। पहलगाम कश्मीर का सबसे ठंडा स्थान रहा।

उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के गुलमर्ग रिजॉर्ट में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में पारा शून्य से नीचे 1.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

घाटी के प्रवेश द्वार कहे जाने वाले काजीगुंड कस्बे में तापमान शून्य से नीचे 1.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि कोकरनाग कस्बे में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 0.3 डिग्री सेल्सियस रहा।

भाषा जोहेब शोभना

शोभना


लेखक के बारे में