जम्मू कश्मीर के डोडा में आतंकवादी गिरफ्तार

जम्मू कश्मीर के डोडा में आतंकवादी गिरफ्तार

जम्मू कश्मीर के डोडा में आतंकवादी गिरफ्तार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:30 pm IST
Published Date: June 27, 2022 1:25 am IST

जम्मू, 26 जून (भाषा) जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में रविवार को एक आतंकवादी को गिरफ्तार किया गया। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि आतंकवादी के पास से एक पिस्तौल, एक मैगजीन और कुछ गोलियां बरामद की गई हैं।

उन्होंने बताया कि एक गोपनीय सूचना के आधार पर पुलिस और सुरक्षा बलों के संयुक्त तलाश दल ने डोडा शहर के बाहरी इलाके से आतंकवादी को पकड़ लिया।

भाषा

देवेंद्र शफीक

शफीक


लेखक के बारे में