जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकवादी सहायक को गिरफ्तार किया गया

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकवादी सहायक को गिरफ्तार किया गया

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकवादी सहायक को गिरफ्तार किया गया
Modified Date: November 29, 2022 / 08:35 pm IST
Published Date: December 18, 2020 1:47 pm IST

श्रीनगर, 18 दिसंबर (भाषा) जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले से अंसार गजवत-उल-हिंद संगठन के एक कार्यकर्ता को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

एक पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी आश्रय, रसद और अन्य सहायता देने के साथ-साथ त्राल और अवंतीपोरा इलाकों में आतंकवादियों के हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक सामग्री के परिवहन में सहायता करता था।

प्रवक्ता के अनुसार, उसकी पहचान त्राल क्षेत्र के निवासी फैसल हुसैन गनी के रूप में हुई है।

उन्होंने कहा, ‘‘गिरफ्तार व्यक्ति के पास से संदिग्ध सामग्री बरामद की गई है।’’

भाषा कृष्ण मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में