सर्चिंग पर निकली पुलिस पार्टी पर आतंकी हमला, दो आतंकी ढेर
सर्चिंग पर निकली पुलिस पार्टी पर आतंकी हमला, दो आतंकी ढेर
जम्मू कश्मीर। छाडेर इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में फोर्स ने दो आतंकियों को ढेर किया है। सुबह छाडेर इलाके में सर्चिंग पर निकली फोर्स पर आतंकियों ने हमला किया था। सुरक्षाबलों की जवाबी कार्रवाई में दो आतंकी को मार गिराया गया। इलाके में आतंकियों से मुठभेड़ जारी है। एहतियातन इलाके में इंटरनेट सेवा पर रोक लगा दी गई है। घाटी में बड़ी संख्या में आतंकियों की मौजूद होने की आशंका जताई गई है।
ये भी पढ़ें- प्यार, मोहब्बत और हत्या, मेजर की पत्नी का हत्यारा निकला फौजी
सेना के लेफ्टिनेंट जनरल के मुताबिक घाटी में फिलहाल 250-275 आतंकी सक्रिय हैं। बता दें कि सुरक्षाबलों ने जम्मू-कश्मीर में ऑपरेशन ऑलआउट पार्ट-2 शुरू कर दिया है। राज्य में राज्यपाल शासन लागू होने के बाद सुरक्षा बलों ने पहले ही ऑपरेशन में आईएस जेके (इस्लामिक स्टेट ऑफ जम्मू-कश्मीर) के चार आतंकियों को मुठभेड़ में मार गिराया।
ये भी पढ़ें- मध्यप्रदेश की बेटी ने बढ़ाया मान, एयरफोर्स में हुआ चाय वाले की बेटी का चयन
ईद के बाद भारतीय सेना ने सीमा पर ऑपरेशन ऑल आउट फिर शुरू किया है। ईद के एक दिन पहले ही आतंकियों ने जवान औरंगजेब का अपहरण कर हत्या कर दी थी। सेना के जवानों ने ईद के बाद घाटी पर फिर से आतंकी अभियान में तेजी लाई है। और शहीद औरंगजेब की शहादत का बदला लेने आतंकियों के सफाई में जुटी है।
ये भी पढ़ें- ओडिशा से पंजाब भेजा जा रहा था 6545 किलो गांजा, सेंट्रल एक्साइज़ की टीम ने धरा
1 हफ्ते में सुरक्षाबलों ने 11 आतंकियों मार गिराया है। 18 जून को बांदीपोरा में सुरक्षाबलों ने 4 और 19 जून को पुलवामा में 3 आतंकियों को मार गिराया था। सुरक्षाबलों ने शुक्रवार को भी आईएस के सरगना दाऊद अहमद सोफी उर्फ बुरहान समेत 4 आतंकी मारे थे।
वेब डेस्क, IBC214

Facebook


