माछिल सेक्टर में घुसपैठ कर रहे है तीन आतंकी ढेर, सेना का सर्च ऑपरेशन जारी
माछिल सेक्टर में घुसपैठ कर रहे है तीन आतंकी ढेर, सेना का सर्च ऑपरेशन जारी
जम्मू-कश्मीर। उत्तरी कश्मीर के बांदीपुरा में मंगलवार रात आतंकवादियों ने सेना के एक शिविर में घुसने की कोशिश की। आतंकियों ने रात में हाजिन इलाके में सेना की 30 राष्ट्रीय राइफल्स के शिविर के गेट पर ग्रेनेड फेंके। उसके बाद आतंकियों ने फायरिंग की। जवानों ने इस हमले का फौरन मुंहतोड़ जवाब दिया। इस पर आतंकी भाग खड़े हुए। वहीं हमले में दो जवान घायल हुए हैं। और सुबह से ही सेना सर्च ऑपरेशन चला रही है।
#JammuAndKashmir: Three terrorists killed as security forces foiled an infiltration bid in Machhil sector. Search operation underway. More details awaited. pic.twitter.com/hZkOl4RJDd
— ANI (@ANI) June 6, 2018
ये भी पढ़ें- दो महिलाओं और उसके दोस्तों की डंडे से धुनाई, जानिए क्या है माजरा
उत्तरी कश्मीर के हारवन, सोपोर में मंगलवार को आतंकियों की ओर से किए गए आइईडी धमाके में एक सैन्य वाहन क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार दो जवान घायल हो गए। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेरकर आतंकियों की तलाश शुरू कर दी है। पिछले दो दिनों में सोपोर में यह दूसरा आइईडी धमाका है।
ये भी पढ़ें- मंदसौर गोलीकांड की पहली बरसी, किसानों को संबोधित करेंगे राहुल गांधी
वहीं माछिल सेक्टर में भी तड़के घुसपैठ कर रहे तीन आतंकियों को सुरक्षाबलों ने मार गिराया है। इलाके में कुछ और आतंकियों की घुसे होने की खबर पर सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी है।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


