नई दिल्ली। सु्रक्षा एजेंसियों की लिस्ट में टॉप में शामिल आतंकी जाकिर मूसा के पंजाब में देखे जाने की खबर है। इस खबर के बाद पंजाब के सात-साथ जम्मू-कश्मीर में भी सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं। वहीं पंजाब में पुलिस ने मूसा की तस्वीरों के पोस्टर सार्वजनिक जगहों पर लगा दिए हैं।
बता दें कि पंजाब में आतंकियों के घुसने की सूचना के बाद से ही पंजाब और जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा एजेंसियों में खलबली मची हुई है। जाकिर मूसा ए प्लस-प्लस श्रेणी का आतंकी है और सेना की ओर से उस पर 12 लाख का इनाम घोषित है। पठानकोट आतंकी हमले की घटना से सबक लेते हुए पुलिस ने राज्य में चौकसी बढ़ा दी है। गुरदासपुर पुलिस ने कहा कि जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) के आतंकियों ने फिरोजपुर के रास्ते में पंजाब में घुसपैठ की है। इसलिए एहतियाती ये कदम उठाए गए हैं। शहर में अतिरिक्त बलों की तैनात किया गया है।
पुलिस ने कहा कि हमें मूसा के अमृतसर के पास होने की खुफिया जानकारी मिली थी। इसलिए हमने सार्वजनिक तौर पर जाकिर मूसा के पोस्टर लगाए हैं और लोगों से अपील की है कि वह उसके बारे में किसी तरह की जानकारी मिलती है तो पुलिस को तुरंत बताएं।