शुजात बुखारी की हत्या में शामिल आतंकी नवीद जट मुठभेड़ में ढेर, एक अन्य आतंकवादी भी मारा गया

शुजात बुखारी की हत्या में शामिल आतंकी नवीद जट मुठभेड़ में ढेर, एक अन्य आतंकवादी भी मारा गया

शुजात बुखारी की हत्या में शामिल आतंकी नवीद जट मुठभेड़ में ढेर, एक अन्य आतंकवादी भी मारा गया
Modified Date: November 29, 2022 / 08:21 pm IST
Published Date: November 28, 2018 8:44 am IST

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के बड़गाम में सुरक्षाबलों एक मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी नवीद जट को मार गिराया है। जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने इसकी पुष्टि की। नवीद के साथ मारे गए एक अन्य आतंकी की पहचान नहीं हो पाई है। आतंकी नवीद जटा पत्रकार शुजात बुखारी की हत्या में शामिल था।

इसी साल फरवरी में श्रीनगर के श्रीमहाराजा हरि सिंह अस्पताल के अंदर लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादियों ने हमला कर अबु हंजूला उर्फ नवीद जट को छुड़ा लिया था। इस हमले में दो पुलिसकर्मी भी शहीद हो गए थे। पत्रकार बुखारी हत्याकांड में शामिल आतंकी अजाद मलिक पहले ही एक अन्य मुठभेड़ में मारा जा चुका है। 

नवीद साल 2011 में लश्कर में शामिल हुआ था और नवीद घाटी में सक्रिय था। वह हैदरपुरा में सेना और साउथ कश्मीर में पुलिस व सीआरपीएफ कैंपों पर हमले आदि मामलों में शामिल था। साल 2014 में उसे कुलगाम से पकड़ा गया था। बताया जाता है कि नवीद को लश्कर कमांडर अबु कासिम का दायां हाथ था। कासिम को सुरक्षाबलों ने 2015 में कुलगाम में ही मार गिराया था।

यह भी पढ़ें : जहां ईवीएम खराब वहां फिर से हो पोलिंग, कमलनाथ का आरोप-बीजेपी चाहती है कि मशीनें खराब हो जाए 

इससे पहले बुधवार सुबह सुरक्षाबलों ने बडगाम के चाटेरगाम में आतंकियों के छिपे होने की खबर  के बाद ऑपरेशन चलाया। सुरक्षाबलों ने आतंकियों को घेरा तो उन्होंने फायरिंग शुरु कर दी। जवाबी कार्रवाई में नवीद जट और एक अन्य आतंकी मारे गए।


लेखक के बारे में