थरूर ने अमेरिका-ईरान वार्ता के विफल रहने पर शायराना अंदाज में किया तंज

Ads

थरूर ने अमेरिका-ईरान वार्ता के विफल रहने पर शायराना अंदाज में किया तंज

  •  
  • Publish Date - April 13, 2026 / 08:47 PM IST,
    Updated On - April 13, 2026 / 08:47 PM IST

नयी दिल्ली, 13 अप्रैल (भाषा) कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता के विफल रहने को लेकर सोमवार को शायराना अंदाज में तंज कसते हुए कहा कि ‘‘अब क्या होगा रब जाने, ना वो माने ना ये माने।’’

थरूर ने ‘एक्स’ पर अमेरिकी उप राष्ट्रपति जेडी वैंस के बयान से जुड़े व्हाइट हाउस के एक पोस्ट को रिपोस्ट करते हुए तंज कसा।

पूर्व राजनयिक और केरल के तिरुवनंतपुरम से लोकसभा सदस्य ने कहा, ‘‘अब क्या होगा, ये रब जाने, ना वो माने, ना ये माने’’

व्हाइट हाउस ने वैंस के बयान का जो वीडियो साझा किया उसमें कहा गया, ‘‘साधारण तथ्य यह है कि हमें इसको लेकर एक सकारात्मक प्रतिबद्धता दिखने की जरूरत है कि वे (ईरान) परमाणु हथियार विकसित करने की कोशिश नहीं करेंगे और वे ऐसे उपकरणों की तलाश नहीं करेंगे जो उन्हें जल्दी से परमाणु हथियार हासिल करने में सक्षम बना सकें।’’

अमेरिका और ईरान के बीच बीते सप्ताहांत इस्लामाबाद में हुई शांति वार्ता बेनतीजा रही। इस बातचीत में अमेरिका का प्रतिनिधित्व वैंस ने किया था।

भाषा

हक प्रशांत

प्रशांत