हत्या के मामले में वांछित आरोपी उत्तर पश्चिम दिल्ली में मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया

हत्या के मामले में वांछित आरोपी उत्तर पश्चिम दिल्ली में मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया

हत्या के मामले में वांछित आरोपी उत्तर पश्चिम दिल्ली में मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया
Modified Date: April 30, 2026 / 11:05 am IST
Published Date: April 30, 2026 11:05 am IST

नयी दिल्ली, 30 अप्रैल (भाषा) उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के अशोक विहार इलाके में बृहस्पतिवार तड़के हुई मुठभेड़ के बाद हत्या के एक मामले में वांछित आरोपी को पकड़ लिया गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने कहा कि आरोपी सूरज उर्फ काना के पैर में गोली लगी है और उसे अस्पताल ले जाया गया। उसकी हालत स्थिर है।

उन्होंने बताया कि दो दिन पहले वजीरपुर औद्योगिक क्षेत्र में हुई हत्या के बाद से सूरज फरार था।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार, जांच अधिकारियों को बुधवार देर रात पुल प्रह्लादपुर के पास आरोपी के बारे में जानकारी मिली थी। इसके बाद उसे पकड़ने के लिए जाल बिछाया गया।

अधिकारी ने कहा, ‘‘बृहस्पतिवार तड़के करीब तीन बजे आरोपी स्कूटर पर मौके पर पहुंचा। जब पुलिस टीम ने उसे रुकने और आत्मसमर्पण करने को कहा, तो उसने पुलिसकर्मियों पर गोलीबारी कर दी।’’

उन्होंने बताया कि एक गोली एक पुलिस अधिकारी की बुलेट फ्रूफ जैकेट में लगी।

अधिकारी ने बताया कि जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी। उसे काबू कर हिरासत में ले लिया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि हालत में सुधार होने के बाद आरोपी से पूछताछ की जाएगी।

पुलिस ने बताया कि अन्य आपराधिक मामलों में उसकी संभावित संलिप्तता का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।

उन्होंने बताया कि गोलीबारी में इस्तेमाल किया गया हथियार बरामद कर लिया गया है।

भाषा नोमान अविनाश सुरभि

सुरभि


लेखक के बारे में