सेना की राइजिंग स्टार कोर ने अपना 18वां स्थापना दिवस मनाया

सेना की राइजिंग स्टार कोर ने अपना 18वां स्थापना दिवस मनाया

सेना की राइजिंग स्टार कोर ने अपना 18वां स्थापना दिवस मनाया
Modified Date: November 29, 2022 / 08:31 pm IST
Published Date: April 28, 2022 8:07 pm IST

जम्मू, 28 अप्रैल (भाषा) भारतीय सेना की राइजिंग स्टार कोर ने हिमाचल प्रदेश के योल छावनी में बृहस्पतिवार को सैन्य उत्साह और पारंपरिक उल्लास के साथ अपना 18वां स्थापना दिवस मनाया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

सेना की सबसे नई कोर नौवीं की स्थापना 2005 में की गई थी और इसका संचालन क्षेत्र जम्मू तक है। यह हिमाचल प्रदेश की कांगड़ा घाटी में योल छावनी शहर में स्थित है।

इस मौके पर राइजिंग स्टार कोर के चीफ ऑफ स्टाफ मेजर जनरल मनोज तिवारी ने देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वालों को श्रद्धांजलि देने के लिए ‘श्रद्धा तारा’ युद्ध स्मारक पर माल्यार्पण किया।

मेजर जनरल तिवारी ने सभी रैंकों के अफसरों से राष्ट्र की सेवा के लिए खुद को फिर से समर्पित करने का आग्रह किया और कोर की स्थापना के बाद से किए गए कार्यों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

भाषा

नोमान माधव

माधव


लेखक के बारे में