बेकाबू ऑडी की टक्कर के बाद हवा में गोते लगाने लगा ऑटो, ड्राइवर की मौत.. ऑडी को खरोच तक नहीं आई.. पुलिस ने वीडियो किया शेयर
बेकाबू ऑडी की टक्कर के बाद हवा में गोते लगाने लगा ऑटो, ड्राइवर की मौत.. ऑडी को खरोच तक नहीं आई.. पुलिस ने वीडियो किया शेयर
तेलंगाना, हैदराबाद। तेलंगाना ट्रैफिक पुलिस ने सड़क हादसे का एक ऐसा वीडियो शेयर किया जिसे देखकर आपका भी दिमाग चकरा जाएगा। बेकाबू ऑडी कार ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी।
पढ़ें- फेरे लेने के दौरान खुल गई दूल्हे की धोती, सरेआम नंग…
टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो किसी खिलौनी की तरह घूमता, घिसटता काफी दूर तक चला जाता है। ये पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। टैफिक पुलिस ने इस वीडियो को शेयर किया है।
पढ़ें- ‘यहां पर पतली लड़कियां ही चलती हैं’, इंडस्ट्री पर ख…
इस हिट एंड रन केस में ऑटो सवार एक शख्स की मौत हो गई। ये हादसा इनऑर्बिट मॉल के पास हुआ। ऑडी कार चालक और उसके साथ बैठे लोगों पर गैर इरादत हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है।
पढ़ें- पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढ़े, प्रीमियम पेट्रोल 110….
वहीं ऑडी चालक के साथ सब फरार हैं, पुलिस उनकी तलाश कर रही है। साइबेराबाद ट्रैफिक पुलिस ने ये वीडियो जारी किया है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। लोग ऑडी चालक की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
Reckless speed and drunk driving of an Audi car kills a passenger (an employee of Prism Pub !! ) in the auto yesterday early morning near Inorbit Mall.
A case of culpable homicide not amounting to murder has been booked against the Audi driver and his associates.#RoadSafety pic.twitter.com/vhJfsiL9cS
— CYBERABAD TRAFFIC POLICE సైబరాబాద్ ట్రాఫిక్ పోలీస్ (@CYBTRAFFIC) June 29, 2021

Facebook


