‘द बर्थ ऑफ अ नेशन’: जोसी जोसेफ की पुस्तक में बयां की गई आजादी से पहले के 21 दिन की कहानी

‘द बर्थ ऑफ अ नेशन’: जोसी जोसेफ की पुस्तक में बयां की गई आजादी से पहले के 21 दिन की कहानी

‘द बर्थ ऑफ अ नेशन’: जोसी जोसेफ की पुस्तक में बयां की गई आजादी से पहले के 21 दिन की कहानी
Modified Date: June 15, 2026 / 05:47 pm IST
Published Date: June 15, 2026 5:47 pm IST

नयी दिल्ली, 15 जून (भाषा) पत्रकार-लेखक जोसी जोसेफ की आगामी पुस्तक में बताया गया है कि आज़ादी से पहले 25 जुलाई से 14 अगस्त 1947 के बीच के 21 दिन में भारत किस तरह कई स्वतंत्र राज्यों में बिखरने के बेहद करीब पहुंच गया था।

‘द बर्थ ऑफ अ नेशन: द ट्वेंटी वन डेज दैट मेड इंडिया’ नामक इस पुस्तक का 29 जून को विमोचन होना है। पुस्तक के प्रकाशक का नाम वेस्टलैंड बुक्स है।

अभिलेखीय रिकॉर्ड और वर्षों के गहन शोध के आधार पर जोसेफ ने इस पुस्तक में उन फैसलों के बारे में बताया है, जिन्होंने आधुनिक भारत को आकार दिया।

‘अ फीस्ट ऑफ वल्चर्स’ नामक पुस्तक के लिए पुरस्कार प्राप्त कर चुके जोसेफ ने एक बयान में कहा, ‘पिछले एक दशक में, शोधकर्ताओं की एक टीम की मदद से, मैंने लंबे समय से निष्क्रिय पड़ी फाइलों और कई अभिलेखागारों में बिखरी हुई सूचनाओं को एकत्र किया, और इनके माध्यम से मुझे उन लोगों की कहानियां मिलीं जिन्होंने वास्तव में नए राष्ट्र को एकजुट बनाए रखा।”

उन्होंने कहा, ‘और मुझे एहसास हुआ कि तब भी, और अब भी, इस देश की बुनियाद को आम लोगों ने आकार दिया है। मैंने यह पुस्तक इसलिए लिखी क्योंकि उनके नाम सामने आने चाहिए।’

वेस्टलैंड बुक्स के अनुसार, जोसी ने भारत की आजादी से ठीक पहले के तीन सप्ताह की घटनाओं का जो वृत्तांत प्रस्तुत किया है, वह ‘‘रोचक किस्सों और अल्प ज्ञात तथ्यों’’ से भरपूर है। प्रकाशक का कहना है कि यह पुस्तक भारत की अवधारणा और उसके इतिहास में रुचि रखने वाले पाठकों के लिए एक बेहद दिलचस्प और आकर्षक पाठ साबित होगी।

‘द बर्थ ऑफ अ नेशन: द ट्वेंटी-वन डेज दैट मेड इंडिया’ फिलहाल प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है।

भाषा जोहेब मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में