भाजपा ने कैसरगंज से बृजभूषण शरण की जगह उनके बेटे करण भूषण को उम्मीदवार बनाया

भाजपा ने कैसरगंज से बृजभूषण शरण की जगह उनके बेटे करण भूषण को उम्मीदवार बनाया

भाजपा ने कैसरगंज से बृजभूषण शरण की जगह उनके बेटे करण भूषण को उम्मीदवार बनाया
Modified Date: May 2, 2024 / 05:27 pm IST
Published Date: May 2, 2024 5:27 pm IST

नयी दिल्ली, दो मई (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बृहस्पतिवार को कैसरगंज लोकसभा सीट से मौजूदा सांसद बृजभूषण शरण सिंह की जगह उनके बेटे करण भूषण सिंह को उम्मीदवार घोषित किया है। बृजभूषण शरण सिंह महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न के आपराधिक आरोपों का सामना कर रहे हैं।

पार्टी ने गांधी परिवार के गढ़ रायबरेली से दिनेश प्रताप सिंह को उम्मीदवार बनाया है। इस सीट से कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने लगातार पांच बार जीत दर्ज की है। गांधी अब राज्यसभा की सदस्य हैं। कांग्रेस ने अभी तक इस सीट से अपने उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है।

भाषा ब्रजेन्द्र ब्रजेन्द्र पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में