कांग्रेस ने अपने लोकसभा सदस्यों को व्हिप जारी कर नौ से 11 मार्च तक सदन में उपस्थित रहने को कहा

Ads

कांग्रेस ने अपने लोकसभा सदस्यों को व्हिप जारी कर नौ से 11 मार्च तक सदन में उपस्थित रहने को कहा

  •  
  • Publish Date - March 6, 2026 / 05:44 PM IST,
    Updated On - March 6, 2026 / 05:44 PM IST

नयी दिल्ली, छह मार्च (भाषा) कांग्रेस ने अपने लोकसभा सदस्यों को व्हिप जारी कर कहा है कि वे नौ से 11 मार्च तक सदन में उपस्थित रहें।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पद से हटाने की मांग वाले नोटिस पर अगले सप्ताह विचार किये जाने की संभावना है। विपक्ष द्वारा दिए गए प्रस्ताव संबंधी नोटिस में बिरला पर ‘‘खुलकर भेदभाव’’ करने का आरोप लगाया गया है।

बजट सत्र के दूसरे चरण के लिए संसद की बैठक 9 मार्च से शुरू होगी।

सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस ने तीन लाइन का व्हिप जारी किया, जिसमें उसके सांसदों के लिये बजट सत्र के दूसरे भाग के पहले तीन दिनों तक निचले सदन में उपस्थित रहना अनिवार्य किया गया है।

यदि सदन द्वारा साधारण बहुमत से कोई प्रस्ताव पारित किया जाता है, तो लोकसभा अध्यक्ष को पद से हटाया जा सकता है। संविधान के अनुच्छेद 94 सी में इस तरह के कदम का प्रावधान है। अनुच्छेद 96 लोकसभा अध्यक्ष को सदन में अपना बचाव करने की अनुमति देता है।

भाषा हक

हक दिलीप

दिलीप