कॉजपा के प्रदर्शन के चलते संसद के द्वार थोड़ी देर के लिए बंद किए गए

कॉजपा के प्रदर्शन के चलते संसद के द्वार थोड़ी देर के लिए बंद किए गए

कॉजपा के प्रदर्शन के चलते संसद के द्वार थोड़ी देर के लिए बंद किए गए
Modified Date: July 20, 2026 / 02:38 pm IST
Published Date: July 20, 2026 2:38 pm IST

नयी दिल्ली, 20 जुलाई (भाषा) संसद की ओर बढ़ने की कोशिश कर रहे प्रदर्शनकारियों की भीड़ को देखते हुए सोमवार को संसद के कुछ द्वार थोड़ी देर के लिए बंद कर दिए गए।

अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

कांस्टीट्यूशन क्लब के पास कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के प्रदर्शन में शामिल लोगों को तितर-बितर करने के लिए सुरक्षाबलों द्वारा लाठीचार्ज किए जाने और आंसू गैस का इस्तेमाल किए जाने के बीच अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई।

संसद के निकट भारतीय रिजर्व बैंक के नजदीक कॉजपा के कम से कम सात प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया।

अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षाबलों ने भारतीय रिजर्व बैंक के पास प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए हल्का बल प्रयोग किया।

संसद के एक अधिकारी ने बताया कि संसद के कुछ द्वार थोड़ी देर के लिए बंद कर दिए गए थे।

लोकसभा में कुछ सदस्यों ने संसद के गेट बंद करने का मुद्दा उठाया और आरोप लगाया कि कई सदस्यों को संसद परिसर में प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा है। इस पर आसन पर मौजूद जगदंबिका पाल ने कहा कि सांसदों को प्रवेश की अनुमति दी जा रही है।

भाषा हक हक वैभव

वैभव


लेखक के बारे में