सितंबर की झड़पों के बाद लद्दाख पर कल होगी उच्चाधिकार प्राप्त समिति की पहली बैठक
सितंबर की झड़पों के बाद लद्दाख पर कल होगी उच्चाधिकार प्राप्त समिति की पहली बैठक
नयी दिल्ली, तीन फरवरी (भाषा) लद्दाख के दो प्रमुख समूह ‘लेह एपेक्स बॉडी’ (एलएबी) और करगिल डेमोक्रेटिक अलायंस (केडीए) बुधवार को उच्चाधिकार प्राप्त समिति (एचपीसी) की बैठक में केंद्र शासित प्रदेश के लिए संवैधानिक सुरक्षा और ज़्यादा राजनीतिक स्वायत्तता की मांग कर सकते हैं।
सूत्रों ने बताया कि मंगलवार को यहां पहुंचे लद्दाख के नेता बैठक के लिए अपनी रणनीति को अंतिम रूप देने के वास्ते आपस में अनौपचारिक बैठकें कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि बैठक से पहले कल दोपहर तक बातचीत जारी रहने की संभावना है। बैठक की अध्यक्षता गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय करेंगे।
पिछले साल सितंबर में हुई झड़पों के बाद यह लद्दाख केंद्र शासित प्रदेश पर एचपीसी की पहली बैठक होगी, जिसमें केंद्र और केंद्र शासित प्रदेश के प्रतिनिधियों के बीच रुकी हुई बातचीत फिर से शुरू करेगी।
दोनों संगठनों के अपनी मुख्य मांगों पर अड़े रहने की संभावना है, जिनमें संवैधानिक सुरक्षा, सोनम वांगचुक की रिहाई और जम्मू कश्मीर के बंटवारे के बाद 2019 में बनाए गए केंद्र शासित प्रदेश के लिए ज़्यादा राजनीतिक स्वायत्तता शामिल है।
भाषा
नेत्रपाल नरेश
नरेश

Facebook


