मासूम बेटी ने दी शहीद पिता को मुखाग्नि, मां से बोली- पापा को कहां ले जा रहे हैं

Ads

मासूम बेटी ने दी शहीद पिता को मुखाग्नि, मां से बोली- पापा को कहां ले जा रहे हैं

  •  
  • Publish Date - March 5, 2019 / 02:14 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:21 PM IST

बेगूसराय। कश्मीर में आंतकियों से मुठभेड़ के दौरान शहीद हुए सीआरपीएफ के जवान पिंटू कुमार सिंह का अंतिम संस्कार उनकी मासूम बेटी ने किया। इस दौरान बेटी भावुक होकर लगातार अपनी मां से पूछ रही थी, कि मां पापा को ये लोग कहां ले जा रहे हैं। बेटी ने पिता को मुखाग्नि देकर सलामी देते हुए बोली- पापा जय हिंद। इस दौरान वहा मौजूद हर किसी की आंखें नम हो गई।वे कश्मीरी युवाओं को मदद करने के लिए वे हमेशा आगे रहते थे।

ये भी पढ़ें:रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया हुआ सख्त, 5 बैंकों पर लगाया जुर्माना

कुपवाड़ा के हंदवाड़ा में आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान जवान पिंटू सिंह आगे बढ़कर एक घर के भीतर गए थे, इसी दौरान आतंकियों ने उन पर हमला कर दिया था। शहीद जवान का पार्थिव शरीर सीआरपीएफ जवानों की निगरानी में बखरी लाया गया।पार्थिव शरीर को लोगों के दर्शन के लिए बखरी थाना के पास रखा गया। जिसके बाद पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन के लिए शोभा यात्रा निकाली गई। इस दौरान आगे-आगे शहीद के शव की गाड़ी और पीछे से हजारों लोग उनके गांव के लिए निकल पड़ा।

अंतिम यात्रा के दौरान लोग वीर शहीद पिंटू अमर रहे के नारे लगा रहे थे।पिंटू काफी विनम्र स्वभाव के थे और कठिन परिस्थितियों में रहने वाले लोगों के साथ आसानी से जुड़ जाते थे। इसके साथ ही वे कश्मीर के लोगों की मदद करने में भी सबसे आगे रहते थे।