वक्फ संशोधन विधेयक पर गठित जेपीसी की रिपोर्ट सोमवार को लोकसभा में पेश होगी

वक्फ संशोधन विधेयक पर गठित जेपीसी की रिपोर्ट सोमवार को लोकसभा में पेश होगी

वक्फ संशोधन विधेयक पर गठित जेपीसी की रिपोर्ट सोमवार को लोकसभा में पेश होगी
Modified Date: February 1, 2025 / 09:55 pm IST
Published Date: February 1, 2025 9:55 pm IST

नयी दिल्ली, एक फरवरी (भाषा) वक्फ (संशोधन) विधेयक की समीक्षा के लिए गठित संसद की संयुक्त समिति (जेपीसी) की रिपोर्ट सोमवार को लोकसभा में पेश की जाएगी।

लोकसभा सचिवालय द्वारा जारी बुलेटिन में कहा गया है कि समिति के अध्यक्ष जगदम्बिका पाल और सदस्य संजय जायसवाल सोमवार को लोकसभा में रिपोर्ट पेश करेंगे।

समिति ने बृहस्पतिवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को रिपोर्ट सौंप दी थी।

समिति ने बुधवार को बहुमत से रिपोर्ट को स्वीकार कर लिया था, जिसमें सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)के सदस्यों द्वारा सुझाए गए संशोधन शामिल किये गए थे। जिसके बाद विपक्ष ने इस प्रक्रिया को वक्फ बोर्डों को नष्ट करने का प्रयास करार दिया।

वक्फ (संशोधन) विधेयक पर संसद की संयुक्त समिति ने मसौदा कानून पर रिपोर्ट को 15-11 बहुमत से अपनाया।

विपक्षी सदस्यों ने रिपोर्ट पर असहमति जताई। भाजपा सदस्यों ने जोर देकर कहा कि पिछले साल अगस्त में लोकसभा में पेश किया गया यह विधेयक वक्फ संपत्तियों के प्रबंधन में आधुनिकता, पारदर्शिता और जवाबदेही लाने की व्यवस्था करता है।

दूसरी ओर, विपक्ष ने इसे मुस्लिम समुदाय के संवैधानिक अधिकारों पर हमला और वक्फ बोर्डों के कामकाज में हस्तक्षेप करार दिया।

भाषा धीरज पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में