जनादेश लोगों के भरोसे को दर्शाता है: तेलंगाना के निकाय चुनावों में कांग्रेस की जीत पर खरगे

जनादेश लोगों के भरोसे को दर्शाता है: तेलंगाना के निकाय चुनावों में कांग्रेस की जीत पर खरगे

जनादेश लोगों के भरोसे को दर्शाता है: तेलंगाना के निकाय चुनावों में कांग्रेस की जीत पर खरगे
Modified Date: February 14, 2026 / 01:10 am IST
Published Date: February 14, 2026 1:10 am IST

नयी दिल्ली, 13 फरवरी (भाषा) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शुक्रवार को तेलंगाना में निकाय चुनावों में पार्टी की शानदार जीत की सराहना करते हुए कहा कि जनादेश लोगों के विश्वास को दर्शाता है।

तेलंगाना में सत्तारुढ़ कांग्रेस ने नगर निकाय चुनावों में जोरदार जीत हासिल की। वहीं, भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

राज्य के 116 नगर निकायों में कुल 2,582 वार्ड में से कांग्रेस ने 1,300 से अधिक वार्ड में जीत हासिल की। बीआरएस ने लगभग 700 वार्ड और भाजपा ने लगभग 275 वार्ड में जीत दर्ज की। नगर निकाय चुनाव 11 फरवरी को हुए थे।

खरगे ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘तेलंगाना स्थानीय निकाय चुनावों में सराहनीय जीत के लिए कांग्रेस के प्रतिबद्ध जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं को मेरा आभार। यह जनादेश लोगों के विश्वास को दर्शाता है।’’

जिन सात नगर निगमों में चुनाव हुए, उनमें से कांग्रेस ने तीन में जीत हासिल की और एक में आगे है, जबकि भाजपा ने करीमनगर और निज़ामाबाद में अधिकतर सीट हासिल कीं। कोठागुडेम नगर निगम में कांग्रेस और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला।

भाषा आशीष नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में