दिल्ली में अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस रहा

दिल्ली में अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस रहा

दिल्ली में अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस रहा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:46 pm IST
Published Date: March 24, 2022 9:11 pm IST

नयी दिल्ली, 24 मार्च (भाषा) दिल्ली में बृहस्पतिवार को सुबह से ही गर्मी ने असर दिखाया और अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक है।

मौसम कार्यालय ने सप्ताहांत में तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, ”शुक्रवार को मुख्य रूप से आसमान साफ ​​रहेगा और शनिवार और रविवार को दोपहर के समय पूरे क्षेत्र में तेज हवाएं चलेंगी।”

राजधानी में बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत तापमान से चार डिग्री सेल्सियस अधिक है।

मौसम कार्यालय ने कहा कि शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 20 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

आईएमडी ने कहा कि बृहस्पतिवार को शाम साढ़े पांच बजे सापेक्षिक आर्द्रता 29 फीसदी दर्ज की गई।

दिल्ली की वायु गुणवत्ता बृहस्पतिवार को खराब रही। केंद्रीय प्रदूषण नियंण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार बृहस्पतिवार को शाम चार बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक 280 पर था।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई अच्छा, 51 और 100 के मध्य रहने को संतोषजनक माना जाता है। एक्यूआई के 101 से 200 के बीच रहने पर मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच को गंभीर श्रेणी में रखा गया है।

भाषा

जोहेब सुभाष

सुभाष


लेखक के बारे में