दिल्ली में न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस, आसमान साफ रहेगा

Ads

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस, आसमान साफ रहेगा

  •  
  • Publish Date - October 9, 2025 / 10:25 AM IST,
    Updated On - October 9, 2025 / 10:25 AM IST

नयी दिल्ली, नौ अक्टूबर (भाषा) दिल्ली में बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के सामान्य तापमान से 0.4 डिग्री सेल्सियस कम है। भारत मौसम विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

आईएमडी ने दिन में आसमान साफ रहने का अनुमान जताया है। सापेक्ष आर्द्रता सुबह साढ़े आठे बजे 90 प्रतिशत थी।

आईएमडी ने बताया कि अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 96 दर्ज किया गया जो ‘संतोषजनक’ श्रेणी में आता है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच को ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच को ‘खराब’, 301 से 400 के बीच को ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच को ‘गंभीर’ माना जाता है।

भाषा प्रचेता सिम्मी

सिम्मी