(itel Zeno 100 Lite First Sale/ Image Credit: itel)
नई दिल्ली: itel Zeno 100 Lite First Sale: अगर आप कम कीमत में प्रीमियम डिजाइन वाला स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो itel Zeno 100 Lite आपके लिए बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। कंपनी ने इस बजट फोन को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है और इसकी पहली सेल (itel Zeno 100 Lite First Sale) आज दोपहर 12 बजे से Amazon पर शुरू हो रही है। यह फोन 8,000 रुपये के आसपास की कीमत में उपलब्ध होगा और इसमें कई उपयोगी फीचर्स दिए गए हैं।
itel Zeno 100 Lite को कंपनी ने एक ही वेरिएंट में पेश किया है। इसमें 2GB RAM और 64GB स्टोरेज मिलता है। फोन की कीमत 8,199 रुपये रखी गई है। Amazon पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, बैंक ऑफर और अन्य डिस्काउंट के जरिए ग्राहकों को 10% तक अतिरिक्त छूट (itel Zeno 100 Lite First Sale) मिल सकती है। इसके बाद फोन करीब 8,000 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है।
इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी मजबूती है। itel Zeno 100 Lite में मिलिट्री ग्रेड प्रोटेक्शन दिया गया है। कंपनी के अनुसार यह फोन 43 डिग्री सेल्सियस तक गर्मी, -35 डिग्री सेल्सियस तक ठंड और 95% तक ह्यूमिडिटी को सहन कर सकता है। इसके अलावा यह 1.2 मीटर ड्रॉप टेस्ट भी पास करता है। फोन में 6.6 इंच का HD+ IPS डिस्प्ले मिलता है जिसका रेजोल्यूशन 720×1612 पिक्सल है। इसमें 90Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। जिससे स्क्रॉलिंग और सामान्य इस्तेमाल ज्यादा स्मूथ महसूस होता है। डिस्प्ले में 400 निट्स तक ब्राइटनेस मिलती है।
itel Zeno 100 Lite में 5000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि यह फोन 33.3 घंटे तक म्यूजिक प्लेबैक और करीब 27.7 घंटे तक कॉलिंग बैकअप दे सकता है। चार्जिंग के लिए इसमें USB Type-C पोर्ट मिलता है। फोन में UltraLink फीचर भी दिया गया है जो सीमित दूरी तक नेटवर्क उपलब्ध न होने पर कनेक्टिविटी बनाए रखने में मदद करता है। यह फीचर बेसमेंट, दूरदराज इलाकों या नेटवर्क समस्या के समय उपयोगी साबित हो सकता है।
परफॉर्मेंस के लिए फोन (itel Zeno 100 Lite First Sale) में Unisoc T7100 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 8MP रियर कैमरा और 5MP फ्रंट कैमरा मिलता है। इसके अलावा फोन में IR Blaster फीचर दिया गया है जिससे TV और AC जैसे डिवाइस को कंट्रोल किया जा सकता है। ऑडियो के लिए इसमें DTS Sound सपोर्ट मिलता है जबकि सुरक्षा के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। बजट सेगमेंट में यह फोन मजबूत बॉडी, बड़ी बैटरी और आकर्षक डिजाइन के साथ ग्राहकों को आकर्षित कर रहा है।