दिल्ली में न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस, दिन में हल्की बारिश के आसार

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस, दिन में हल्की बारिश के आसार

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस, दिन में हल्की बारिश के आसार
Modified Date: August 4, 2024 / 11:02 am IST
Published Date: August 4, 2024 11:02 am IST

नयी दिल्ली, चार अगस्त (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में रविवार सुबह न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

आईएमडी ने दिल्ली में दिन में बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने की संभावना जताई है।

विभाग ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

आईएमडी के मुताबिक, दिल्ली में सुबह साढ़े आठ बजे तक सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर 74 प्रतिशत दर्ज किया गया।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, शहर में सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 64 दर्ज किया गया, जो ‘संतोषजनक’ श्रेणी में आता है।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

भाषा प्रीति पारुल

पारुल


लेखक के बारे में