नयी दिल्ली, 28 जून (भाषा) दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान 31.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से 3.2 डिग्री अधिक है। मौसम विभाग ने इसकी जानकारी दी।
मौसम विभाग ने बादल छाए रहने और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। इसी के साथ अधिकतम तापमान करीब 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है।
सुबह साढ़े आठ सापेक्ष आर्द्रता 56 प्रतिशत दर्ज की गई।
समीर ऐप के अनुसार, सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 157 दर्ज किया गया जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है।
सीपीसीबी के मानकों के मुताबिक, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 को ‘मध्यम’, 201 से 300 को ‘खराब’, 301 से 400 को ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच एक्यूआई को ‘गंभीर’ माना जाता है।
भाषा प्रचेता रंजन
रंजन