हत्या के संदिग्ध को फरीदाबाद में पुलिस से मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया
हत्या के संदिग्ध को फरीदाबाद में पुलिस से मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया
फरीदाबाद, 18 मई (भाषा) फरीदाबाद में हत्या के एक मामले में संदिग्ध को पुलिस के साथ संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि रविवार रात हुई मुठभेड़ में संदिग्ध इंदर त्यागी उर्फ पंडित घायल हो गया।
त्यागी पिछले महीने बदरपुर बॉर्डर के पास 25 वर्षीय अस्पताल कर्मचारी सचिन मेहरा की हत्या के सिलसिले में वांछित था।
पुलिस ने बताया कि तीन लोगों ने प्रेम प्रसंग को लेकर मेहरा पर हमला किया और मौके पर ही उसकी हत्या कर दी।
हत्या मामले के एक आरोपी के भूपानी थाना क्षेत्र में होने की सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने इलाके में छापेमारी की। इस दौरान संदिग्ध ने पुलिस पर गोली चला दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की।
फरीदाबाद पुलिस के प्रवक्ता ने बताया, “गिरफ्तार आरोपी की पहचान दिल्ली के मोलड़बंद निवासी इंदर त्यागी उर्फ पंडित के रूप में हुई है। पुलिस ने घटनास्थल से हथियार भी बरामद किए हैं। आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।”
भाषा तान्या मनीषा वैभव
वैभव

Facebook


