राफेल मुद्दे पर अंग्रेजी अखबार ‘द हिंदू’ का नया खुलासा, राहुल ने फिर कहा चौकीदार चोर है
राफेल मुद्दे पर अंग्रेजी अखबार 'द हिंदू' का नया खुलासा, राहुल ने फिर कहा चौकीदार चोर है
नई दिल्ली : राफेल डील को कांग्रेस मुद्दा बनाए हुए है, इस बीच अंग्रेजी अखबार ‘द हिंदू’ ने खुलासा किया है कि फ्रांस गर्वमेंट के साथ राफेल डील को लेकर डिफेंस मिनिस्ट्री की ओर से किए जा रहे डील के दौरान प्रधानमंत्री कार्यालय के दखल का फायदा फ्रांस को मिला था, पीएमओ के इस हस्तक्षेप का रक्षा मंत्रालय ने विरोध भी किया था।
इसी मीडिया रिपोर्ट के आधार पर कांग्रेस ने फिर मोदी सरकार पर निशाना साधा और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीधे तौर इसमें हस्तक्षेप किया था, राहुल गांधी ने एक बार फिर मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि ये साबित हो गया कि चौकीदार चोर है, डील पर प्रधानमंत्री मोदी और रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने झूठ बोला था, राहुल यहीं नहीं रुके उन्होंने सरकार पर सुप्रीम कोर्ट में भी झूठ बोलने का आरोप लगाया ।
ये भी पढ़ें- मैं युवा और नई हूं, चाहिए आपका समर्थन, महासचिवों की बैठक में प्रियंका गांधी
पिछले दिनों पूर्व रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर से मुलाकात के दौरान राफेल डील पर बातचीत के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि वह उनसे मिले थे, लेकिन राफेल पर उनसे कोई बातचीत नहीं हुई थी,प्रियंका गांधी के पति रावर्ट वाड्रा पर पिछले 2 दिन से मनी लॉन्ड्रिंग पर प्रवर्तन निदेशालय के अफसरों की पूछताछ और पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम के सवाल पर राहुल ने कहा कि जितनी मर्जी हो उतनी जांच कराइए, हमें कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन प्रधानमंत्री को राफेल मामले पर कुछ बोलना चाहिए ।
दरअसल इस मुद्दे को एक बार फिर हवा मिली जब अंग्रेजी अखबार ‘द हिंदू’ ने खुलासा किया कि 7.87 बिलियन डॉलर के विवादित राफेल डील पर दोनों देशों की ओर से शीर्ष स्तर पर हो रही बातचीत में पीएमओ के ‘सामानांतर दखल’ का भारतीय रक्षा मंत्रालय ने जमकर विरोध किया था, पीएमओ के ‘सामानांतर दखल’ के कारण रक्षा मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय की टीम सौदे को लेकर बातचीत कमजोर पड़ गई, 24 नवंबर, 2015 को इसे रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर के संज्ञान में लाया गया ।
ये भी पढ़ें-सोनिया गांधी ने की नितिन गडकरी के काम की तारीफ, सदन में थपथपाई मेजें
राहुल ने कहा कि पीएम ने सीधे तौर पर डील में हस्तक्षेप किया था, मोदी ने भारतीय वायुसेना के 30 हजार करोड़ का नुकसान कराया, पीएम ने चोरी कर पैसे अनिल अंबानी को दिए, उन्होंने एचएएल की जगह अनिल अंबानी की कंपनी को डील दिलवाई ।

Facebook


