भारत में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 2,000 हुई

Ads

भारत में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 2,000 हुई

  •  
  • Publish Date - February 23, 2023 / 10:44 AM IST,
    Updated On - February 23, 2023 / 10:44 AM IST

नयी दिल्ली, 23 फरवरी (भाषा) भारत में एक दिन में कोविड-19 के 193 नए मामले दर्ज किए गए जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 2,000 हो गयी है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में संक्रमण से एक मरीज की मौत होने से मृतकों की संख्या 5,30,763 हो गयी है।

आंकड़ों के अनुसार, कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या 4.46 करोड़ (4,46,85,450) दर्ज की गयी और कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.81 प्रतिशत दर्ज की गयी। इस बीमारी से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,41,52,687 हो गयी है जबकि मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत दर्ज की गयी।

मंत्रालय ने कहा कि देशव्यापी कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक 220.63 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।

भाषा

गोला नेत्रपाल

नेत्रपाल